Surprise Me!

Agra Panwari Kand में फैसला, Court ने कितने लोगों को दोषी करार दिया | वनइंडिया हिंदी

2025-05-28 45 Dailymotion

Agra Panwari Kand: आगरा (Agra)के चर्चित पनवारी कांड (Panwari Kand) में 34 साल बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। पनवारी कांड (Panwari Kand) में कोर्ट ने 36 अभियुक्तों को दोषी माना है। इस मामले में 1990 से एससी-एसटी (sc-st)कोर्ट में सुनवाई चल रही थी । 34 वर्ष चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने 78 अभियुक्तों में से 36 को दोषी माना। साथ ही 16 अभियुक्तों को बरी कर दिया वहीं 27 अभियुक्तों की मौत हो चुकी है। कोर्ट ने धारा 147.148.149, 310 में 36 लोगों को दोषी माना। अब इन्हें 30 मई को सजा सुनाई जाएगी। 21 जून 1990 को आगरा (Agra) में पनवारी कांड (Panwari Kand)हुआ था।इसमें दलित की शादी को लेकर बवाल हुआ था । इस कांड की आग अकोला पहुंची थी। सभी अभियुक्त अकोला के रहने वाले थे। इस मामले में अब तक 35 गवाहों के बयान हो चुके हैं। आगरा थाना क्षेत्र के कागारौल में तत्कालीन एसओ ओमपाल सिंह ने 24 जून 1990 को राहगीर की सूचना पर मुकदमा दर्ज कराया था।दरअसल 1990 में पनवारी गांव में अनुसूचित जाति के परिवार की बेटी की बारात चढ़ाने को लेकर दंगा हुआ था। इस मामले में एससी एसटी पुष्कर उपाध्याय की कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने 36 आरोपियों को दोषी माना है। <br /> <br />#agrapanwaricase #panwaricase1990 #justiceforpanwari #courtverdict #30mayverdict #agrapolice<br /><br />~CO.360~HT.408~ED.276~GR.124~

Buy Now on CodeCanyon